Uncategorized

पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भाजपा के डैमेज कंट्रोल में सफल होने का किया दावा

देहरादून: आज प्रदेश में नामांकन वापस करने का आखिरी दिन है| जीस क्रम में पार्टियों द्वारा बागी नेताओं को मनाने का दौर चल रहा है। जिसके चलते पूर्व केंद्रीय मंत्री व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने भाजपा के डैमेज कंट्रोल में सफल होने का दावा किया। साथ ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास कि लहर चलने कि बात कही है|

निशंक ने कहा है कि, डोईवाला में भाजपा से बागी होकर नामांकन करने वाले सौरभ थपलियाल, सुभाष भट्ट, राहुल पंवार ने नाम वापस ले लिया है। हरिद्वार में जय भगवान, रुड़की में टेक बहादुर और नितिन शर्मा मान गए हैं। सभी नामांकन करने वाले हमारे परिवार के सदस्य हैं। हम उन्हें भी मना लेंगे। उन्होंने कहा कि, इस बार उत्तराखंड में 60 से अधिक सीटें लाकर भाजपा अपना परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हर तरफ विकास की लहर चल रही है। इससे साफ हो चुका है कि भाजपा की सरकार ही एक ऐसी सरकार है जो विदेशी ताकतों से लड़ने का काम कर सकती है।

Related Articles

Back to top button