हादसा

यूटिलिटी खाई में गिरी, दो की मौत, एक घायल

देहरादून: यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला की हालत गंभीर है। सूचना मिलने के बाद एडीएफआर और तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह श्म्भर क्वानू गांव से यूटिलिटी विकासनगर की ओर जा रही थी। तभी शम्भर खेड़ा और क्वानू मैलोत के बीच यूटिलिटी गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल है। ग्रामीणो की मदद से घायल महिला को खाई से निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए विकासनगर भिजवाया गया है। यूटिलिटी में तीन लोग सवार थे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला गंभीर घायल है। सूचना मिलने के बाद एडीएफआर और तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button