Uncategorized

भाजपा किसान मोर्चा उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप राणा, दिल्ली में भागवत कथा में भव्य स्वागत

पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर में स्थित बद्रीनाथ मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ मैं व्यासपीठ पर विराजमान राष्ट्रीय संत डॉ दुर्गेश आचार्य जी ने कहा भागवत कथा से लोगों में सेवा भाव की भावना जागृत होती है, भागवत कथा सुनने से अधम से अधम व्यक्ति के विचार बदल जाते हैं, भागवत मनुष्य को सदकर्मों के लिए प्रेरित करती हैं, दीन दुखियों की सेवा से नारायण भी प्रसन्न होते हैं, भागवत मोह माया से दूर कर मनुष्य को सत्य मार्ग पर ले जाने का काम करती है,

इस अवसर पर भाजपा उत्तराखंड किसान मोर्चा उपाध्यक्ष संदीप राणा ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा हैं, भागवत वसुदेवकुटुंबकम एवं सर्वे भवंतु सुखिनः का संदेश देती है,
संदीप राणा ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली यमुना जी की तपस्थली है यहां हम सबको मिलकर यमुना जी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने का संकल्प लेना है,
श्री कृष्ण पटरानी श्री यमुना जी जिस पर प्रसन्न होती है उनके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं,
संदीप राणा ने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में प्रभु के पावन संदेश को जीवन में उतारने से ही जीव परमानंद ब्रह्म को पा सकता है,
इस अवसर पर उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय नेता बीरेंद्र जुयाल जी की श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के सफल आयोजन हेतु बहुत-बहुत प्रशंसा कर शुभकामनाएं प्रेषित की,

उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि लोग अपने मन मस्तिष्क में श्री भागवत को धारण करें इसी में राष्ट्र एवं समाज का कल्याण है। इस दिशा में राष्ट्र एवं समाज जितना जल्दी बड़ेगा उतना ही अच्छा है,
यज्ञ समिति ने प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा संदीप राणा का स्वागत एवं सम्मान किया,
इस अवसर पर डॉ गीता राम त्रिपाठी,आचार्य सत्य प्रसाद चमोला, डॉक्टर सुरेशानंद गौड़, आचार्य भगवती प्रसाद, पंडित कमलेश तिवारी, नीरज सेमवाल, जगमोहन उनियाल, दुर्गा प्रसाद, सुनील सेमल्टी, आचार्य अशोक, मुकेश,राजगोपाल भट्ट, देवराज बंसल आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button