उत्तराखण्ड

राष्ट्रपति करेंगे उत्तराखंड के 6 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित

देहरादून: गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति के द्वारा राज्य के कुल छ: पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें की अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” व 5 अन्य पुलिस अधिकारी सराहनीय सेवा के लिए “पुलिस पदक” से सम्मानित किए जाएंगे।

जहां अभिनव कुमार को “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” से सम्मानित किया जा रहा है, तो वहीं सराहनीय सेवा के लिए “पुलिस पदक” पाने वालों में, धन सिंह तोमर. पुलिस उपाधीक्षक जनपद चमोली, नंदन सिंह बिष्ट पुलिस उपाधीक्षक (एम) पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड, गणेश लाल पुलिस उपाधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल, महेश चंद्र चंदोला निरीक्षक (एम) अभिसूचना मुख्यालय उत्तराखंड व रमेश चंद्र भट्ट उपनिरीक्षक विशेष श्रेणी जनपद चंपावत शामिल हैंI

सूबे के डीजीपी अशोक कुमार ने सभी पदक पाने वाले पुलिस कर्मियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Back to top button